देश

Greater Noida Shocker: यूपी में 4 साल की मासूम के साथ हुई दुष्‍कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक ने उसकी 4 वर्ष उम्र की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया है. बच्‍ची की हालत गंभीर है. पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

Greater Noida Shocker: यूपी में 4 साल की मासूम के साथ हुई दुष्‍कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर इलाके में 4 साल की मासूम के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले में फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. थाना जेवर पुलिस ने अभियुक्त महेश पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर, थाना जेवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है.  जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक ने उसकी 4 वर्ष उम्र की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया है. बच्‍ची की हालत गंभीर है. पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. यह भी पढ़ें: सहारनपुर में फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 8 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

थाना जेवर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित की। गोपनीय सूचना के आधार पर थाना जेवर पुलिस अभियुक्त गिरफ्तारी के लिए चेकिंग कर रही थी, तभी जानकारी मिली की अभियुक्त महेश चांचली मार्ग के बाग में छिपा है. पुलिस टीम ने बाग में जाकर अभियुक्त महेश को सरेंडर करने को कहा. मगर महेश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी करवाई में अभियुक्त महेश के पैर में गोली लगी ओर अभियुक्त महेश को मौके से गिरफ्तार किया गया.

अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).