Tara Shahdeo Case: नेशनल शूटर तारा शाहदेव धर्म परिवर्तन-यौन उत्पीड़न मामले में रांची की CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, पति रंजीत कोहली समेत 3 आरोपी दोषी करार
नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के मामले में रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने तीनों आरोपियों रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी और झारखंड हाईकोर्ट के बर्खास्त रजिस्ट्रार (विजिलेंस) मुश्ताक अहमद को दोषी करार दिया है. इन तीनों की सजा के बिंदु पर 5 अक्टूबर को सुनवाई होगी।