PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना दौरे पर आज पीएम मोदी, राज्य को देंगे 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सभा को भी करेंगे संबोधित
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर को तेलंगाना का दौरा करेंगे जहां वह 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. “लगभग 2:15 बजे, प्रधान मंत्री महबूबनगर जिले में पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्र को समर्पित करेंगे और सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.