Uttarkashi Tunnel Accident Update: अधिकारियों ने कहा, मजदूरों को खाने में रोटी, सब्जी और पुलाव भेजे गए
सिलक्यारा सुरंग हादसे के 10वें दिन मंगलवार को एनएचआईडीसीएल सुरंग परियोजना निदेशक अंशु मनीष खलको ने बताया कि 6 इंच के पाइप को पूरी तरह साफ कर लिया गया और उसके जरिए मजदूरों के लिए संतरा, केला, मौसम्बी और कुछ दवाइयां भेजी गई हैं. पिछले चार-पांच दिन से वे लोग नमक की मांग कर रहे थे.