देश

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्रवाई पर BJP ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल

नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्रवाई पर BJP ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल
Ravi Shankar Prasad (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली, 22 नवंबर : नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल पूछा है. भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में यह एक बहुत ही शर्मनाक गिरावट है. लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है और अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज को कितना कहती है, कितना समझती है और इसका कितना पालन करती वो पूरा देश देख रहा है.

प्रसाद ने कहा कि आजादी की लड़ाई की विरासत पर अपना दावा जताने वाली कांग्रेस पार्टी में परिवार ने पहले आजादी की लड़ाई को अपने परिवार के साथ जोड़ दिया और फिर इसी आधार पर परिवार की बादशाहत शुरू हो गई, जो जवाहर लाल नेहरू से शुरू होकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी , सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी तक पहुंच गई है. यह भी पढ़ें : Bihar Special Status: बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा, लोगों की मांग के बीच नीतीश कैबिनेट में प्रस्ताव पारित

प्रसाद ने आगे कहा की आजादी की लड़ाई की विरासत पर अपना दावा जताने वाले गांधी परिवार आजादी की लड़ाई से जुड़ी चल-अचल, हर संपत्ति यहां तक कि अखबार को भी अपनी विरासत और निजी संपत्ति मानता है. यह भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत शर्मनाक है.

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल पूछा कि अगर बेईमानी और सार्वजनिक संपत्ति की लूट पर जांच एजेंसी कोई कार्रवाई करती है तो यह लोकतंत्र का हनन कैसे हो जाता है. भाजपा नेता ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).