Noida: कोर्ट के आदेश पर 10 हजार लीटर अवैध शराब को किया नष्ट
थाना-सूरजपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार बीते सालों में पकड़ी गई 10,371 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया है.
ग्रेटर नोएडा, 22 नवंबर : थाना-सूरजपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार बीते सालों में पकड़ी गई 10,371 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया है.
पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत 21 नवंबर को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय सेन्ट्रल नोएडा, आबकारी निरीक्षक व थाना प्रभारी सूरजपुर की मौजूदगी में न्यायालय के आदेशानुसार विगत वर्षाे में दाखिल आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 136 अभियोग में बरामद 10,371 लीटर शराब को नष्ट किया गया है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने और संग्रह करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
नष्ट की गयी शराब की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपये है. गौरतलब है की पुलिस कमिश्नरेट नोएडा ने बीते साल अवैध शराब के लिए अभियान चलाया था. इसमे कई थाना इलाके में कई सौ लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी. इन मामलों को न्यायालय में पेश किया गया था. जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद इस से पहले भी कई थानों ने अवैध शराब को नष्ट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

