MP Air Pollution: भोपाल में वाहनों को टैंक फुल कराने पर मुफ्त पीयूसी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारकों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जो चार पहिया वाहन ईंधन फुल टैंक कराएगा, उसका मुफ्त में पीयूसी होगा.
भोपाल, 22 नवंबर : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारकों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जो चार पहिया वाहन ईंधन फुल टैंक कराएगा, उसका मुफ्त में पीयूसी होगा.
कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल शहर के बिगड़ते एक्यूआई स्तर को देखते हुए एवं उसमें सुधार के लिये कदम उठाते हुए प्रशासन, आरटीओ, पॉल्यूशन कंट्रोल एवं पुलिस को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच करने के निर्देश दिये. साथ ही जिन वाहनों का पीयूसी न है, उन पर चालानी कार्यवाही भी करने को कहा. यह भी पढ़ें : Maharashtra: प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने और संग्रह करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये है कि सभी पेट्रोल पम्पों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए . इसी के साथ उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन के टैंक को फुल कराने पर पेट्रोल पंप संचालक वाहन की मुफ्त पीयूसी करने की सुविधा प्रदान करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

