MP: चुनावी नतीजों से पहले मध्य प्रदेश में हलचल तेज, ग्वालियर में जेपी नड्डा ने शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के साथ की बैठक
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ग्वालियर क्षेत्र के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की.