Bihar: बिहार के बक्सर में जिस लड़की ने किशोर पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला, उसके साथ ही पटना के एक फ्लैट में मिली
बिहार के बक्सर जिले में दुष्कर्म का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़िता और आरोपी दोनों को पटना में एक ही फ्लैट से पकड़ा है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
बक्सर, 1 दिसंबर : बिहार के बक्सर जिले में दुष्कर्म का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़िता और आरोपी दोनों को पटना में एक ही फ्लैट से पकड़ा है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, यह पूरा मामला बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र का है. इस साल 8 अक्टूबर को नगर थाना में एक किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया. दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग युवक को नामजद आरोपी बनाया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. यह भी पढ़ें : Bengal School Job Scam: कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले की जांच में ईडी-सीबीआई समन्वय की कमी पर नाराजगी व्यक्त की
इसी बीच, 26 अक्टूबर को आरोपी युवक के परिजनों ने रोहतास के दावथ थाना में नाबालिग युवक को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई. इस प्राथमिकी में बक्सर के नगर थाना की उस किशोरी को ही आरोपी बनाया गया, जिसने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. दावथ थाना भी इस मामले की जांच में जुट गई.
इसी बीच, पटना के बुद्धा कॉलोनी के एक फ्लैट से किशोर और युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया. दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. जबकि, किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बक्सर जिले के महिला थाना की प्रभारी कंचन कुमारी ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

