प्रधानमंत्री मोदी बोले, 'यूपी की जनता कह रही, योगी प्लस यूपी बहुत है उपयोगी'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज पूरे यूपी की जनता कह रही है यूपी प्लस योगी, बहुत हैं उपयोगी. उन्होंने कहा कि इतने बड़े यूपी को चलाने के लिए जिस दम-खम की जरूरत है, जितने दमदार काम की जरूरत है, डबल इंजन की सरकार वो करने का काम कर रही है.