बिहार में 'अग्निपथ योजना' के विरोध में उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर हमला
बिहार में नई सैन्य भर्ती नीति 'अग्निपथ' का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया जा रहा है. इधर, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले में राज्य की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के आवास पर भी हमला बोला.