देश की खबरें | एआई कैमरा विवाद : माकपा ने मुख्यमंत्री विजयन का बचाव किया, कांग्रेस ने जांच की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का दृढ़ता से बचाव किया, जो अपनी सरकार की हाल ही में शुरू की गई ‘‘सुरक्षित केरल’’ परियोजना के तहत राज्य में एआई कैमरे लगाये जाने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी कांग्रेस के निशाने पर हैं।