देश की खबरें | कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कल पता चलेगा किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी को शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर भारी उत्सुकता और बेचैनी है। इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है, यह तो शनिवार को ही साफ होगा।