देश की खबरें | भाजपा मगरमच्छ या अजगर की तरह, अपने साथ वालों को ही निगल लेती है : संजय राउत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनकी पार्टी के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने की शिकायत करने के एक दिन बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मगरमच्छ या अजगर की तरह है, जो कोई भी उसके साथ होता है, उसे वह ‘‘निगल’’ लेती है।