Odisha Train Accident: कोरोमंडल रेल हादसे के बाद 90 ट्रेनें रद्द, 46 का बदला गया रास्ता; यहां देखें पूरी लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने हादसे से प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों को मौके तक ले जाने के लिए तीन जून को अपराह्न चार बजे हावड़ा से बालासोर तक एक विशेष मेमू (एमईएमयू) ट्रेन चलायी है. यह ट्रेन संतरागाछी, उलूबेरिया, बागनान, मछेड़ा, पानस्कुरा, बालिचाक, खड़गपुर, हिजली, बेल्दा और जलेश्वर में रूकेगी.