देश की खबरें | सोनभद्र : तीन ट्रकों में दो करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ यशवीर सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी), सर्विलांस टीम तथा बभनी एवं चोपन थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए म्योरपुर से बभनी की ओर जा रहे दो ट्रकों को वाराणसी-अंबिकापुर मार्ग पर रोक कर उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि जांच में दोनों ट्रकों से 1,205 पेटियों में रखी 10,845 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई जोकि केवल पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत थी। उन्होंने बताया कि शराब की शीशियों पर ‘सेल इन पंजाब ओनली’ छपा हुआ था।