देश की खबरें | भाजपा ने ‘आदिपुरुष’ पर रोक लगाने की मांग की, अन्य दलों ने फिल्म को बताया आहत करने वाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने ‘विवादित’ दृश्यों और संवादों की पुन: समीक्षा किए जाने तक ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) सहित अन्य दलों ने भी फिल्मकार ओम राउत की फिल्म में भगवान हनुमान की प्रस्तुति से लोगों की भावनाएं कथित तौर पर आहत करने को लेकर आलोचना की।