विदेश की खबरें | अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन चीन यात्रा के लिए रवाना
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार ग्रहण करने के बाद से ब्लिंकन चीन का दौरा करने वाले सर्वोच्च स्तर के अमेरिकी अधिकारी हैं और पांच वर्षों में बीजिंग की यात्रा करने वाले पहले विदेश मंत्री होंगे।

इस हाईप्रोफाइल दौरे के बावजूद दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले सबसे जटिल मुद्दों पर किसी भी महत्वपूर्ण सफलता की संभावना कम ही है, क्योंकि हाल के वर्षों में दोनों के रिश्तों में खाई और बढ़ी है।

वैश्‍विक सुरक्षा और स्‍थायित्‍व पर प्रभाव डालने वाली असहमतियों वाले कई मुद्दों को लेकर दोनों के बीच शत्रुता और आरोप-प्रत्यारोप तेजी से बढ़े हैं।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ब्लिंकन दो दिवसीय वार्ता के लिए रविवार को बीजिंग पहुंचेंगे। उनके रविवार को छिन से, वांग और संभवतः चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से सोमवार को मिलने की उम्मीद है।

बाइडन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पिछले साल बाली में एक बैठक में जल्दी ही ब्लिंकन की यात्रा पर सहमति व्यक्त की थी।

एपी

प्रशांत दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)