देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने राजभवन में ज्ञापन सौंपा, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने के लिए कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने इस पत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अग्रेषित करते हुए इसमें उठाए गए बिंदुओं पर समयबद्ध तरीके से प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा है। राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।