Rajasthan: CM अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में ओबीसी के 21 प्रतिशत आरक्षण के साथ 6 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण
गहलोत ने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में जनसभा में कहा, ‘‘राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिये तो पूरे देश में एक संदेश चला गया. हम चाहेंगे आपकी भावना के हिसाब से राजस्थान में जातिगत जनगणना शुरू होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जाति के आधार पर जिसका जितना हक है, उसे मिलेगा. इस प्रकार की सोच को हम आगे बढ़ाना चाहते हैं.’’