(फोटो के साथ)
झारग्राम (पश्चिम बंगाल), नौ अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अगर राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस वही करना चाहते हैं जो मुख्यमंत्री करते हैं, तो उन्हें एक पार्टी बनानी चाहिए और चुनाव जीतना चाहिए।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने यह भी कहा कि राज्यपाल क्या-क्या कर सकते हैं, इसे लेकर संवैधानिक सीमाएं हैं।
बनर्जी ने झारग्राम जिले की प्रशासनिक यात्रा के दौरान कहा, “वह छात्रों से बात करते हुए उनसे भ्रष्टाचार और दंगों के बारे में पूछ रहे हैं। क्या यह राज्यपाल का काम है? संविधान में राज्यपाल की भूमिका निर्धारित की गई है।”
बोस राजभवन में आमने-सामने नामक कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हैं।
बनर्जी ने बोस के एक बयान की ओर इशारा करते हुए कहा, “राज्यपाल का कहना है कि वह वही कर रहे हैं जो एक मुख्यमंत्री करते हैं। अगर ऐसा है तो उन्हें एक पार्टी बनानी चाहिए और चुनाव जीतना चाहिए। वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं और जीतने पर, जो चाहे कर सकते हैं। वह नहीं जीत पाएंगे क्योंकि भाजपा ज्यादा समय तक नहीं रहेगी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY