देश की खबरें | डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, पिता-पुत्री की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में बुधवार को डंपर (ट्रक) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सहारनपुर (उप्र), नौ अगस्त सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में बुधवार को डंपर (ट्रक) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि देवबंद के ग्राम नैनसाब निवासी 28 वर्षीय नय्यूम अपनी पत्नी रुखसाना (25) पुत्र शाद (4) और पुत्री अरफा (2) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी साधारण सिंह चौक पर पीछे से तेज गति से आने वाले एक डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि डंपर से कुचलकर नय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल से गिरकर रुखसाना और दोनों बच्चे घायल हो गये।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान अरफा की भी मौत हो गयी।
जैन ने बताया कि रुखसाना और शाद की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

