हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की उम्मीद
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. भाजपा के कुछ सांसद भी हरियाणा राजभवन में रविवार दोपहर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.