देश

उत्तर प्रदेश में मेला देखकर लौट रही नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार की घटना सामने आयी है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. खागा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्रा ने शनिवार को बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बड़ी बहन की ससुराल खागा कस्बे आयी थी.

उत्तर प्रदेश में मेला देखकर लौट रही नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

बांदा/उत्तर प्रदेश : फतेहपुर जिले के खागा कस्बे में नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार की घटना सामने आयी है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. खागा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशुमान मिश्रा ने शनिवार को बताया कि हथगाम थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बड़ी बहन की ससुराल खागा कस्बे आयी थी.

मिश्रा ने बताया कि रात में दोनों भाई-बहन कस्बे में ही मेला और रामलीला देखने चले गए थे. मेला देख कर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच घर लौटते समय कस्बे के ही रसूलपुर गांव के अरुण (21) ने लड़की के भाई के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: युवती का अपहरण कर 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी आरोपी फरार, FIR दर्ज

और सुनसान स्थान पर ले जाकर किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि घर पहुंच कर पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी और उसके जीजा की तहरीर पर शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).