देश

धनशोधन मामला: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा- अगर मैंने गलत किया है तो फांसी दे दो

धनशोधन के मामले में दिल्ली की जेल से जमानत पर रिहा होकर शनिवार को कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि वह पूरे भरोसे और ताकत से न्याय के लिए लड़ेंगे. कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने किसी को कभी धोखा नहीं दिया और आने वाले दिनों में तथ्यों और सबूतों से यह साबित हो जाएगा.

धनशोधन मामला: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा- अगर मैंने गलत किया है तो फांसी दे दो
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार (Photo Credits-ANI Twitter)

बेंगलुरु: धनशोधन (Money laundering) के मामले में दिल्ली की जेल से जमानत पर रिहा होकर शनिवार को कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा कि वह पूरे भरोसे और ताकत से न्याय के लिए लड़ेंगे. कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने किसी को कभी धोखा नहीं दिया और आने वाले दिनों में तथ्यों और सबूतों से यह साबित हो जाएगा.

शिवकुमार ने कहा, "अगर मेरा भाई या मैं खुद और परिवार के सदस्य कानून के खिलाफ गए हैं तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं. अगर मैंने कुछ गलत किया है तो मुझे फांसी पर लटका दो. लेकिन मैं चुप नहीं रहूंगा."

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ED ने किया था गिरफ्तार

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं अपनी अंतर आत्मा के खिलाफ नहीं जा सकता... मैं किसी को परेशानी में डालना या धोखा देना नहीं चाहता... मुझे ऐसी जिंदगी नहीं चाहिए. मैं ग्रामीण परिवेश से आया हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).