देश में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के लिये सामूहिक जांच के लिये न्यायालय में याचिका
यह याचिका तीन वकीलों और कानून के एक छात्र ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इस वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिये जरूरी है कि इससे प्रभावित व्यक्तियों का पता लगाने , उनकी पहचान करने, उन्हें अलग थलग करने और उनका उपचार करने के लिये सामूहिक जांच की प्रक्रिया अपनायी जाये।