भारत में फंसे ब्रितानियों को 12 अतिरिक्त उड़ानों के जरिए लाया जाएगा वापस
पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत समेत भारत के विभिन्न हिस्सों से इन अतिरिक्त उड़ानों का प्रबंध किया गया है। इससे पहले गोवा, मुंबई और नयी दिल्ली से चलने वाली सात चार्टर उड़ानों की पिछले सप्ताह घोषणा की गई थी। यानी करीब पांच हजार ब्रितानियों को भारत से वापस लाने के लिए कुल 19 उड़ानों की व्यवस्था की गई है।