कोरोना वायरस: फर्जी खबरें साझा करने के लिए फेसबुक ने भारतीय पर दायर किया मुकदमा
फेसबुक का आरोप है कि बसंत गज्जर की कंपनी ‘लीडक्लोक’ ने कोरोना वायरस, क्रिप्टोकरेंसी, वजन घटाने की दवाओं इत्यादि से जुड़ी फर्जी जानकारियों और विज्ञापनों को धोखा देने के लिए ‘एड-क्लोकिंग’ सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया। इससे कंपनी के फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर उपयोगकर्ताओं को भ्रामक विज्ञापन देखने पड़े। फेसबुक ने अपनी विज्ञापन समीक्षा की स्वचालित प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह पता लगाया।