एजेंसी न्यूज

आईपीएल अनुबंध बचाने के लिये नहीं, प्रशंसकों का दिल जीतने के लिये थी कम आक्रामकता: कमिंस

गेंद से छेड़छाड़ के बाद आस्ट्रेलियाई टीम की भारत के खिलाफ श्रृंखला दूसरी ही टेस्ट श्रृंखला थी। इस प्रकरण में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर निलंबन लगा था।

आईपीएल अनुबंध बचाने के लिये नहीं, प्रशंसकों का दिल जीतने के लिये थी कम आक्रामकता: कमिंस

मेलबर्न, 10 अप्रैल आस्ट्रेलिया के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 2018-19 में भारत के खिलाफ उनकी टीम ने कम आक्रामकता आईपीएल अनुबंध बचाने के लिये बल्कि प्रशंसकों का दिल जीतने के लिये अपनायी थी।

गेंद से छेड़छाड़ के बाद आस्ट्रेलियाई टीम की भारत के खिलाफ श्रृंखला दूसरी ही टेस्ट श्रृंखला थी। इस प्रकरण में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर निलंबन लगा था।

कमिंस ने बीबीसी से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला से छह महीने पहले मीडिया और हर कोई आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर टिप्पणी कर रहा था जिससे टीम आगे की दिशा के बारे में काफी स्पष्ट थी कि मैदान पर कम आक्रामकता दिखायी जायेगी। ’’

हालांकि उन्होंने क्लार्क के दावे को पूरी तरह खारिज नहीं किया कि कुछ खिलाड़ी आईपीएल अनुबंध गंवाने के डर से भारतीय कप्तान विराट कोहली को दबाव में नहीं ला रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि मैदान पर दोस्त बनाने या गंवाने की कोशिश करने की तुलना में यह बड़ा कारण हो सकता है। लेकिन आप कुछ कह नहीं सकते कि कुछ खिलाड़ियों के यह भी कारण हो सकता है। ’’

आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी क्लार्क के दावों को खारिज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).