आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 19 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 500 के पार पहुंची
सरकार के नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि मंगलवार शाम 5 बजे के बाद से दर्ज किए गए इन नए मामलों में से, आठ पश्चिम गोदावरी जिले से सामने आये हैं, जबकि छह कुरनूल से, चार गुंटूर से और एक कृष्णा से सामने आया है।