एजेंसी न्यूज

नरम मांग से कच्चा तेल का वायदा 11.4 प्रतिशत गिरा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 203 रुपये यानी 11.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,577 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 29,934 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

नरम मांग से कच्चा तेल का वायदा 11.4 प्रतिशत गिरा
जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल हाजिर बाजार में नरम मांग के कारण कारोबारियों के सौदे घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में कच्चा तेल 11.4 प्रतिशत गिरकर 1,577 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 203 रुपये यानी 11.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,577 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 29,934 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी तरह मई डिलिवरी के लिए कच्चा तेल की कीमत 144 रुपये यानी 6.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,102 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 4,160 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कच्चा तेल की वायदा कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना रहा।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.05 प्रतिशत बढ़कर 20.12 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत गिरकर 29.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).