कोविड-19 के कारण दुनिया भर में लागू यात्रा प्रतिबंधों के चलते पंजाब में फंस गए कई NRI भारतीय
अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोप में रह रहे कई अनिवासी भारतीय अपने परिवार और मित्रों से मिलने के लिए पंजाब आए लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया भर में लागू यात्रा प्रतिबंधों के कारण वापस नहीं जा पाए. इन लोगों को न चाहते हुए भी अपने करीबियों के यहां रुकना पड़ रहा है.