एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन: नागपुर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

लॉकडाउन: नागपुर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
जमात

नागपुर, 15 अप्रैल कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें और बार के बंद होने के बीच महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर मंगलवार की रात लगभग आठ बजे फार्मेसी में छापा मारा गया और मिनरल वाटर के बक्सों में बीयर की बोतलें मिलीं।

पुलिस ने बताया कि बीयर की 80 बोतलें जब्त की गईं और दोसर भवन चौक निवासी गुप्ता को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी छापे के दौरान भाग निकला।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).