एजेंसी न्यूज

विस्तारा एयरलाइंस ने वरिष्ठ कर्मचारियों को वेतन रहित तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा

विमानन कंपनी विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने बुधवार को कहा कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों को 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बिना वेतन के तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा. बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाने से वरिष्ठ श्रेणी के करीब 1200 कर्मचारी प्रभावित होंगे.

विस्तारा एयरलाइंस ने वरिष्ठ कर्मचारियों को वेतन रहित तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा
विस्तारा एयरलाइन्स (Photo Credits: Twitter)

विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) के सीईओ लेस्ली थंग ने बुधवार को कहा कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों को 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बिना वेतन के तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के बीच विमान कंपनी ने नकदी प्रवाह को कायम रखने के लिए ऐसा कदम उठाया है.

विमान कंपनी ने 27 मार्च को अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को एक अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच तीन दिनों के लिए बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा था. बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाने से वरिष्ठ श्रेणी के करीब 1200 कर्मचारी प्रभावित होंगे. विमान कंपनी के चालक दल के सदस्यों और ग्राउंड हैंडलिंग सेवा जैसे विभाग के बाकी 2800 कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिये बिना डरे आगे आएं : गहलोत

थंग ने कर्मचारियों को एक ई-मेल में कहा है, ‘‘सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन बढ़ाने के मद्देनजर हमने तीन मई 2020 तक अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को स्थगित कर दिया है. इससे हमारे सामने नकदी प्रवाह पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ेगा क्योंकि इस अवधि में कोई आय नहीं होगी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).