बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले, कुल मामले बढ़ कर 2,166 हुए
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में सर्वाधिक 13 मामले बक्सर से हैं। वहीं, खगड़िया में नौ, गया में सात,पूर्वी चंपारण में छह, भागलपुर ,पश्चिमी चंपारण और सीमामढ़ी में पांच-पांच, बेगूसराय,मुजफ्फरपुर और मुंगेर में तीन-तीन और अरवल,कैमूर में एक-एक मामले सामने आए हैं।