एजेंसी न्यूज

अमेरिका में सिख स्कूली छात्र ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, उत्पीड़न और धमकी का लगाया आरोप

अमेरिका के न्यूजर्सी प्रांत में एक सिख स्कूली छात्र ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उसके धर्म के कारण उसे पूर्वाग्रह के आधार पर धमकाया गया और उसे लंबे समय तक उत्पीड़न की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा. मामले में ग्लूसेस्टर काउंटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पंजीकृत सिख छात्र का उल्लेख है.

अमेरिका में सिख स्कूली छात्र ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, उत्पीड़न और धमकी का लगाया आरोप
सिख कोअलीशन (Photo Credits: Twitter)

न्यूयार्क, 23 मई:  अमेरिका (America) के न्यूजर्सी प्रांत में एक सिख स्कूली छात्र ने शिक्षा बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि उसके धर्म के कारण उसे पूर्वाग्रह के आधार पर धमकाया गया और उसे लंबे समय तक उत्पीड़न की वजह से स्कूल छोड़ना पड़ा. समुदाय के संगठन ‘सिख कोअलीशन’ ने कहा कि वह विधि कार्यालय के सह-वकील ब्रायन एम किगे के साथ मिलकर न्यूजर्सी के सीवेल में ग्लूसेस्टर काउंटी स्पेशल सर्विसेस स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफ एजुकेशन के खिलाफ शिकायत दाखिल कर रहे हैं.

मामले में ग्लूसेस्टर काउंटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पंजीकृत सिख छात्र का उल्लेख है. नाबालिग होने की वजह से उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है. शिकायत में आरोप है कि छात्र 2018 से पूर्वाग्रह आधारित धमकाने के तौर-तरीकों से पीड़ित रहा है. बच्चे की मां ने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने जो पीड़ा सही है, ऐसा किसी बच्चे के साथ नहीं होना चाहिए. ना तो साथी छात्र धमकाएं और परेशान करें और वयस्क लोग तो भेदभाव और निंदा बिल्कुल ही नहीं करें जिनसे बच्चों के संरक्षण की अपेक्षा की जाती है.’’

यह भी पढ़ें: COVID-19 महामारी के बीच अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए किया गया ऑनलाइन ‘कॉन्वोकेशन’ का आयोजन

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अदालत इसे स्पष्ट रूप से डराने-धमकाने का मामला मानेगी और निर्णायक कार्रवाई करेगी जिससे मेरे बच्चे को न्याय भी मिले और इस जिले में सभी छात्रों के लिए पढ़ाई का सुरक्षित माहौल भी बने.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).