चीन और नेपाल से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता की जरूरत: राहुल
उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत-चीन का मुद्दा अभी चल रहा है। नेपाल का विषय भी है। उस पर मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता। इसे मैं सरकार के विवेक पर छोड़ता हूं। मगर पारदर्शिता की जरूर आवश्यकता है, क्योंकि पारदर्शिता के बिना मेरा इस पर बोलना सही नहीं होगा।’’