जियो
मुम्बई , 26 मई फिल्मकार निखिल आडवाणी ने अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म ‘बेल बॉटम’ की पटकथा ऑनलाइन सुनायी।
फिल्म के निर्माता आडवाणी ने ‘जूम एप’ पर सुबह छह बजे एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में अक्षय को पटकथा सुनायी।
आडवाणी ने ट्वीट किया, ‘‘ लॉकडाउन में अक्षय कुमार के लिए कुछ नहीं बदला, सुबह छह बजे उन्हें ‘बेल बॉटम’ की पटकथा सुनायी।’’
निर्देशक रंजीत तिवारी, लेखक असीम अरोड़ा, निर्माता जैकी और वाशु भगनानी भी इस बैठक में शामिल हुए।
फिल्म के 22 जनवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण फिल्म निर्माण से जुड़े सभी गतिविधियां भी फिलहाल बंद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY