जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था खुलने के साथ ही सेंसेक्स में 879 अंक का उछाल, एफएमसीजी, ऊर्जा शेयरों में खरीदारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के शेयर बाजारों में जून माह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वित्त, ऊर्जा और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था में तमाम गतिविधियां शुरू करने की छूट देने के कदम उठाने के साथ ही निवेशकों ने बाजार में जोरदार खरीदारी की जिससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 879 अंक उछलकर 33,303 अंक पर पहुंच गया।