पीएम नरेंद्र मोदी COVID-19 के बढ़ते मामलों को लेकर मंगलवार और बुधवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बातचीत
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार और बुधवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता करेंगे. मोदी मंगलवार दोपहर को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे. इनमें पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पूर्वोत्तर के राज्य और कुछ केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं.