तिरुवनंतपुरम, 15 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा का विवाह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के युवा दल के नेता पी ए मोहम्मद रियास के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को संपन्न हुआ।
इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया।
यह भी पढ़े | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 4 हजार के पार.
मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस पर आयोजित हुए सादे समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों समेत 50 लोग शामिल हुए थे।
मंत्रियों में से केवल उद्योग मंत्री ई पी जयराजन विवाह समारोह में शमिल हुए।
यह भी पढ़े | भारत नेपाल के साथ बातचीत के जरिए दूर कर लेगा गलतफेमियां: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.
विशेष विवाह कानून के तहत शादी का पंजीकरण कराया गया।
वीणा एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की निदेशक हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2015 में की थी।
निजी व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने आठ साल ओरेकल कंपनी में काम किया था।
रियास वर्तमान में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ (डीवाईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY