देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,949 नए मामले, 62 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,949 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 86,000 के पार चला गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हुई हैं जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,141 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।