ढाका, 29 जून कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं की वजह से बांग्लादेश के रक्षा सचिव अब्दुल्ला अल मोहसिन चौधरी का सोमवार को यहां के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 साल के थे।
चौधरी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
यह भी पढ़े | ईरान ने डोनल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया, इंटरपोल से मांगी मदद.
बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद चौधरी को दो जून को ढाका स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में, हालत बिगड़ने पर चौधरी को गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया और प्लाज्मा थेरेपी दी गई।
ढाका ट्रिब्यून ने रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद भासानी मिर्जा के हवाले से बताया कि चौधरी का निधन इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 11 की मौत, आतंकियों का बंधक बनाने का प्रयास विफल.
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चौधरी के निधनपर शोक जताया है।
अपने शोक संदेश में हसीना ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY