एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर 500 से अधिक चालान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार को चेहरे पर मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 500 से अधिक चालान जारी किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर 500 से अधिक चालान

नयी दिल्ली, 29 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार को चेहरे पर मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 500 से अधिक चालान जारी किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आकंड़ों के अनुसार मास्क नहीं पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 572 चालान जारी किये गए हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BSP चीफ मायावती को फिर बताया बीजेपी की प्रवक्ता, कहा- किसी पार्टी के साथ खड़े होने का कोई मतलब नहीं.

उन्होंने बताया कि 15 जून से लेकर अब तक राष्ट्रीय राजधानी में 17,919 चालान जारी किए जा चुके हैं।

इस बीच पुलिस ने शहर के कई आश्रय गृहों और विभिन्न इलाकों में मास्क वितरित भी किए।

यह भी पढ़े | सोने के भाव में 26 रुपये की गिरावट.

पुलिस ने सोमवार को 1,406 मास्क वितरित किए।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक सुरक्षा बलों ने कुल 89,967 मास्क वितरित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).