COVID-19 Vaccine: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का इंसानों पर पहला ट्रायल सफल
टीके की प्रभावशीलता का निर्धारण वैज्ञानिक कितनी जल्दी कर पाते हैं, यह बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि वहाँ कितना अधिक परीक्षण होता है, लेकिन हिल ने अनुमान लगाया कि उनके पास यह सुनिश्चित करने के लिए वर्ष के अंत तक पर्याप्त डेटा हो सकता है कि क्या टीके को सामूहिक टीकाकरण अभियानों के लिए अपनाया जाना चाहिए. हिल ने कहा कि ऑक्सफोर्ड का टीका बीमारी और उसके प्रसार को कम करने के लिए बनाया गया है. हिल ने कहा कि ऑक्सफोर्ड ने वैश्विक स्तर पर अपने टीके के उत्पादन के लिए दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की है और कंपनी पहले ही दो अरब खुराक बनाने की प्रतिबद्धा जता चुकी है. परीक्षण के पहले चरण के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए हैं, जबकि दूसरे चरण का परीक्षण ब्रिटेन में चल रहा है और ब्राजील में तीसरे चरण का परीक्षण भी हो रहा है.