देश की खबरें | डीडीएमए की दिल्ली में होटल, वीकली बाजारों को खोलने को मंजूरी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को शहर में होटल और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की मंजूरी दे दी, हालांकि अभी जिम खोलने की स्वीकृति नहीं दी गयी है। इस कदम से कोरोना वायरस महामारी तथा कई दिन तक लॉकडाउन से प्रभावित दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिल सकती है।