देश की खबरें | व्यवसायी के पुत्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेतिया, 19 अगस्त बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक कपड़ा व्यवसायी के अपहृत पुत्र की अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है ।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी मुकुल परिमल पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि मृतक का नाम वजैफा वसीम (17) है जो एक कपडे की दुकान के मालिक और इमामबाड़ा निवासी वसीम शहनवाज का पुत्र है।

यह भी पढ़े | Corona Positive Patient: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कोरोना पीड़ित मरीज ने की अस्पताल से भागने की कोशिश, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत.

उन्होंने बताया कि इस मामले में आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही इस काण्ड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पाण्डेय ने बताया कि वजैफा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा के गनीपुरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वजैफा वसीम के चाचा शमीम दिलनवाज ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे लाल बाजार स्थित अपनी दुकान बंदकर वजैफा मोटरसाईकिल से सुप्रिया रोड की तरफ जा रहा था तभी तीन-चार बाइक से आये आधा दर्जन अपराधियों ने उसे कमलनाथ नगर में रोका और उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठक एक अन्य युवक को मारपीट कर भगा दिया और वजैफा को जबरन हथियार के बल पर अगवा कर ले गये।

वजैफा का शव रात्रि एक बजे सुप्रिया रोड में खाली पड़े एक भूखण्ड में पानी से बरामद किया गया। वजैफा की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोद कर दी थी।

स0 अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)