देश की खबरें | कंगना रनौत : जमाने भर से ‘पंगा’ लेती बॉलीवुड की ‘क्वीन’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विभिन्न मामलों पर उनकी बेबाक टिप्पणियां और जमाने भर से टकराने का उनका हौसला देखकर कुछ लोग भले इसे राजनीति से जोड़ रहे हों, लेकिन अपने अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुकी बॉलीवुड की यह ‘क्वीन’ अपने करियर के शुरूआती दिनों से ही बॉलीवुड के दिग्गजों से ‘पंगा’ लेती रही हैं और उससे भी बहुत पहले वह बचपन से धारा के विपरीत बहते हुए अपना रास्ता बनाती रही हैं।