जरुरी जानकारी | मॉयल मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 581 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कर रही काम

नयी दिल्ली, 13 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मॉयल लि. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के खदानों में 581 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मॉयल की 2019-20 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का इन परियोजनाओं को अगस्त 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े | Attack on Retired Navy Officer: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने कहा- कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही तो इस्तीफा दें सीएम उद्धव ठाकरे.

महाराष्ट्र की मुनसार खदान में कंपनी 51.32 करोड़ रुपये की लागत से 160 मीटर की गहराई पर नया ‘वर्टिकल’ शॉफ्ट लगा रही है। इस कार्य को अप्रैल 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य था। हालांकि अभी इस पर काम जारी है और अब इसे नवंबर 2020 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ज्यादा गहराई में स्थित खनिज तक पहुंचने के लिये शॉफ्ट की जरूरत होती है।

रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा मध्य प्रदेश के उकवा खदान में कंपनी 324 मीटर की गहराई में 77.15 करोड़ रुपये की लागत से शॉफ्ट (वर्टिकल सिंकिंग शॉफ्ट) लगा रही है। इस परियोजना के अगस्त 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि महाराष्ट्र की गुमगांव खदान में भी 330 मीटर की गहराई में उच्च गति वाले ‘वर्टिकल’ शॉफ्ट लगाया जा रहा है। इस पर 194 करोड़ रुपये की लागत आएगी और उसके जनवरी 2021 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के बालाघाट खदान में 750 मीटर की गहराई में शॉफ्ट लगाने का काम जारी है। कुल 259 करोड़ रुपये की यह परियोजना जुलाई 2021 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मॉयल के अनुसार उसके निदेश्क मंडल ने 418.82 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है।

कंपनी की 263.82 करोड़ रुपये के निवेश से बालाघाट खदान में 50,000 टन सालाना क्षमता के लौह मिश्र धातु (फेरो एलॉय) संयंत्र लगाये की योजना है। इसके अलावा कंपनी 155 करोड़ रुपये के निवेश से 25,000 टन क्षमता के लौह मिश्र धातु संयंत्र लगाएगी।

हालांकि कंपनी ने इन परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)