विदेश की खबरें | कोविड-19 के टीके को लेकर अमीर-गरीब देशों के बीच भेदभाव नहीं करने की वैश्विक नेताओं की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के डिजिटल सम्मेलन में इस हफ्ते विश्व के कई नेताओं ने यह उम्मीद जताई कि कोई न कोई टीका उपलब्ध हो जाएगा और यह सभी देशों के लिये वहनीय होगा, चाहे वे गरीब देश हों या फिर अमीर देश। लेकिन चूंकि अमेरिका, चीन और रूस टीके को विकिसत करने और उसे वितरित करने के लिये एक सहयोगपूर्ण कोशिश कर रहे हैं तथा कुछ धनी देश करोड़ों की संख्या में टीके की खुराक तैयार करने के लिये औषधि कंपनियों के साथ करार कर रहे हैं, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की अपील का कोई सार्थक परिणाम निकलने की संभावना नहीं है।